होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, पांकी व हुसैनाबाद की टीमों ने मारी बाजी

On: December 13, 2025 5:49 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।

मेरा युवा भारत एवं पलामू युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला एथलेटिक्स स्टेडियम, मेदिनीनगर में किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जबकि महिला वर्ग के लिए कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं रस्सीकूद प्रतियोगिता रखी गई।

उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि पलामू सह फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य विजय ओझा, जिला खेल समन्वयक निधि उपाध्याय एवं मेरा युवा भारत केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सांसद प्रतिनिधि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर के लिए खेल-कूद आवश्यक है। खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।” साथ ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और केंद्र सरकार की खेल योजनाओं की जानकारी भी खिलाड़ियों को दी। वही कंचन कुमारी ने कहा की युवाओं के लिए खेल बहुत जरूरी है, खेल से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम फुटबॉल (बालक) फाइनल
सदर प्रखंड बनाम पांकी – पांकी की टीम विजेता, कबड्डी (बालिका) फाइनल हुसैनाबाद बनाम उटारी रोड – हुसैनाबाद विजेता तथा अन्य खेल 400 मीटर दौड़ (बालक) में 1. करण कुमार – पांकी (प्रथम), 2. सोनू कुमार – पांकी (द्वितीय), 3. अंकित कुमार सिंह – सदर (तृतीय)। स्किपिंग (बालिका) में 1. पुष्पा कुमारी – हुसैनाबाद, 2. रूपा कुमारी – सतबरवा, 3. आरती कुमारी – सतबरवा 200 मीटर दौड़ (बालिका) में 1. गोसिया प्रवीण – सदर, 2. मिष्ठी कुमारी – सदर, 3. श्रुति कुमारी – सदर। लंबी कूद (बालक) में 1. करण कुमार – पांकी, 2. सोनू पासवान – पांकी, 3. जी एस करण – पांकी

समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हिमांशु तिवारी ने किया। वहीं बतौर रेफरी भीम यादव, मोनू कुमार, बिपिन यादव, शुभम कुमार सहित लगभग 200 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment