होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

पीएम श्री विद्यालयों की एसएमसी का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन आयोजित

On: January 21, 2026 9:07 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन बुधवार को जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिले की उपायुक्त समीरा एस ने की। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में किया गया।

सम्मेलन में जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पाण्डेय, एपीओ मनोज मिश्रा, रूम टू रीड संस्था के जिला समन्वयक अक्षय पाण्डेय सहित जिले में संचालित 28 पीएम श्री विद्यालयों के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने पीएम श्री योजना की सफलता में स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा संसाधनों के पारदर्शी और प्रभावी उपयोग के लिए एसएमसी का सक्रिय व जिम्मेदार होना जरूरी है।

उन्मुखीकरण सत्र के दौरान शिक्षा का अधिकार अधिनियम, विद्यालय विकास योजना (एसडीपी) तैयार करने की प्रक्रिया, विद्यालय प्रबंधन एवं निगरानी में एसएमसी की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पोषक क्षेत्र के किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रहने देने तथा जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया अधिकारियों ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को मिलने वाली विकास मद की राशि का समुचित और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने में स्कूल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मेलन के माध्यम से एसएमसी सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए पीएम श्री योजना के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक लागू करने का आह्वान किया गया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment