
पलामू।
झारखंड राज्य दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी तथा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ।
इस अवसर पर झारखंड राज्य से राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य, श्री देवेश तिवारी जी ने नई दिल्ली में नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ प्रेषित कीं।
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में बिहार की गौरवशाली धरती से एक सशक्त, अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्तित्व को स्थान मिलना न केवल बिहार, बल्कि झारखंड के लिए भी अत्यंत गर्व का विषय है। यह निर्णय बिहार की समृद्ध राजनीतिक परंपरा, संगठनात्मक दक्षता तथा राष्ट्र निर्माण में उसके निरंतर और प्रभावशाली योगदान को सम्मान प्रदान करने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नियुक्ति के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाला समय युवाओं के नेतृत्व का है। भारतीय जनता पार्टी की 45 वर्षों की गौरवशाली संगठनात्मक यात्रा और 45 वर्षीय ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में नितिन नवीन जी का यह दायित्व ग्रहण करना मात्र संयोग नहीं, बल्कि पार्टी नेतृत्व की दूरदर्शी सोच, मजबूत संगठनात्मक आधार तथा भविष्य उन्मुख दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है।
वैश्विक मंच पर भारत की सुदृढ़ उपस्थिति और बढ़ता हुआ प्रभाव देश की प्रगति, सशक्त नेतृत्व तथा युवाशक्ति की सामर्थ्य को दर्शाता है। निस्संदेह, यह समय भारत का है और भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेतक है।






