होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

ठगे गए चिट फंड निवेशकों की शिकायत सुनेगी सीबीआई

On: December 7, 2025 5:00 PM
Follow Us:

मेदिनीनगर

ठगे गए चिट फंड निवेशकों की शिकायत 11 से 13 दिसंबर तक पलामू परिसदन स्थित कैंप कार्यालय में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम सुनेगी। सीबीआई अधिकारी के अनुसार, इण्डस हाउस साक्षी फाइनेंसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ए-ब्रो सेविंग्स एंड क्रेडिट एस को-ऑपरेटिव सोसायटी, महिला सेविंग्स एंड क्रेडिट सोसायटी और अहिल्यावाई जागृति महिला सेविंग्स एंड क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी का कार्यालय मेदिनीनगर सिटी में संचालित था। इन कंपनियों में अगर पलामू जिले के किसी व्यक्ति ने 2012-14 के दौरान अपना पैसा निवेश किया और कंपनी ने संबंधित पैसा वापस नहीं किया है, या कंपनी धोखाधड़ी कर भाग गई है। ऐसे प्रभावित निवेशक 11 से 13 दिसंबर के बीच मेदिनीनगर सिटी के पलामू परिसदन स्थित सीबीआई के कैंप कार्यालय में शिकायत पंजीकृत करा सकते हैं। सीबीआई के अनुसार विभागीय उपनिरीक्षक अविक पॉल, परेशान निवेशकों की शिकायत सुनेंगे। परेशान निवेशक, पैसा जमा कराए जाने के दस्तावेज के साथ पलामू परिसदन में विभागीय उपनिरीक्षक से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके आधार पर अनुसंधान को आगे बढ़ाकर निवेशक के डूब गए पैसे को वापस दिलाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि उक्त दौर में पलामू जिले में दर्जनाधिक चिट फंड कंपनी सक्रिय थे। बड़ी संख्या में पलामू के निवासियों ने चिट फंड कंपनियों में निवेश कर अब अपनी पैसा वापस पाने के लिए भटक रहे हैं। सीबीआई की इस पहल से उन्हे बड़ी राहत मिलेगी।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment