गुप्त सूचना पर छापेमारी, भागने के दौरान दबोचा गया आरोपी, गढ़वा से लाकर पंड़वा व डालटनगंज में करता था बिक्री
मेदिनीनगर।
पंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माधुरी जंगल से गुरुवार को लगभग 4:15 बजे पंड़वा थाना को गुप्त सूचना मिली कि माधुरी जंगल के आसपास एक व्यक्ति नियमित रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री करने आता है। सूचना के अनुसार गुरुवार को भी उक्त व्यक्ति नीले रंग का जींस, भूरे रंग का स्वेटर तथा सिर पर नेवी रंग की टोपी पहने माधुरी जंगल क्षेत्र में मौजूद था।
सूचना के आधार पर पंड़वा थाना द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर माधुरी जंगल क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस बल को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए मुमताज खान(उम्र 26) पता – साईं मुहल्ला, थाना गढ़वा (शहर), जिला गढ़वा की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर पंड़वा एवं डालटनगंज के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी बिक्री करता था।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ब्राउन शुगर जैसा दिखने वाला पदार्थ (ढेले के रूप में) – वजन 64.3 ग्राम, पोको कंपनी का पीले रंग का मोबाइल फोन – 01, नकद राशि – ₹1200 मिला है। इस छापामारी दल में राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, पलामू
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, स०अ०नि० शंकर राम, आरक्षी 1329 विनोद सिंह, ओम प्रकाश राम ठाकुर शिवेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे।






