होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नगर निकाय चुनाव की तिथि व ईवीएम से मतदान की मांग को लेकर मेदिनीनगर में भाजपा का एकदिनी धरना

On: January 7, 2026 11:04 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथि शीघ्र घोषित करने व ईवीएम से चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में एक दिनी धरना दिया। धरना के बाद तीन सूत्री मांगपत्र राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। निर्वतमान महापैर अरुणा शंकर ने कहा कि शहर में जो विकास कार्य तेजी गति से चल रही थी व समय पर निकाय चुनाव नहीं होने से रुक गइ्र है। पांकी विधायक डा. शशि भूषण मेहता ने कहा कि दुनिया टेक्नोलॉजी से आगे बढ़ रही है और हेमंत सरकार ईवीएम के जगह पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की सोच रखती। इससे साफ जाहिर होता है कि चुनाव में लूट की राजनीतिक और सता का दुरुपयोग किया जाए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि पिछले लगभग दो साल से निकाय चुनाव लंबित है। 2018 में रघुवर सरकार ने दलीय आधार पर निकाय चुनाव कराया था, लेकिन पिछले छह वर्ष से राज्य की सत्ताधारी हेमंत सरकार कोई न कोई बहाना बनाकर निकाय चुनाव को टालते रही है। इस वजह से नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत में विकास कार्य बाधित होने के साथ भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक हेमंत सरकार निकाय चुनाव कराने मे विफल रही है। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि निकाय चुनाव में अनावश्यक देरी होने से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आम लोगों व गरीबों को अपने कार्यों के लिए बेवजह नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर श्याम नारायण दुबे, परशुराम ओझा, निर्वतमान उपमहापौर मंगल सिंह, नरेंद्र पांडेय, विजयानंद पाठक, प्रभात भइंया, ज्योति पांडेय, विपुल गुप्ता, भीष्म चौरसिया, लवली गुप्ता, रीना किशोर, मीना गुप्ता सहित काफी संख्या मे भाजपा नेता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय ठाकुर ने किया।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment