होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

नगर निगम चुनाव में देरी को लेकर भाजपा का ऐलान, 7 जनवरी को मेदिनीनगर में एकदिवसीय धरना

On: January 5, 2026 5:45 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार बीसफूटा स्थित जिला कार्यालय में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि नगर निगम चुनाव में हो रही देरी के विरोध में 7 जनवरी को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में जिला परिषद कार्यालय के सामने मैदान में एकदिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की नगर निगम चुनाव कराने की मंशा स्पष्ट नहीं है। सरकार लगातार चुनाव को टालने का प्रयास करती रही है। उच्च न्यायालय के दबाव में ही अब कहीं जाकर चुनाव को लेकर हलचल दिख रही है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि 2018 की तरह दलीय आधार पर ईवीएम से शीघ्र चुनाव कराया जाए।

प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव को जानबूझकर लगातार टाला जा रहा है, जिससे जनहित और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। नगर निकायों के अभाव में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर जल्द चुनाव कराने का दबाव बनाएगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं है। कभी आरक्षण रोस्टर, कभी ट्रिपल टेस्ट, कभी बैलेट पेपर तो कभी दलगत चुनाव नहीं कराने जैसे बहाने बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार प्रदेश में सिर्फ लूट-खसोट के लिए काम कर रही है।

बैठक में विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता, वरिष्ठ नेता रामधनी यादव, नरेंद्र पांडे, दुर्गा जौहरी, अजय तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार और सुझाव रखे। बैठक का संचालन ज्योति पांडे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने किया।
बैठक में विपिन बिहारी सिंह, परशुराम ओझा, विजयानंद पाठक, विभाकर पांडे, अविनाश वर्मा, पूर्व मेयर अरुण शंकर, पूर्व उपमेयर मंगल सिंह, उदय शुक्ला, लवली गुप्ता, शिवकुमार मिश्र, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सोमेश सिंह, विपुल गुप्ता, विश्वजीत पाठक, जितेंद्र तिवारी, आशीष भारद्वाज, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, छोटू सिंहा, सरवन गुप्ता, सुनील तिवारी, अजय सिंह, शशि भूषण पांडे, राजेश सिंह, आनंद सिंह, रीना किशोर, मधुलता सिंह, पिंकी विश्वकर्मा, प्रिया सिंह, रेणु देवी, नंदलाल गुप्ता, संजय कुमार, पिंकू सिंह, रंजीत चंद्रवंशी, विवेक सहाय, राजेश कुमार, भीष्म चौरसिया, अमलेश चौरसिया, शुभम प्रसाद सहित अन्य नेता एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment