पलामू।
हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार रेलवे क्रॉसिंग तथा हाईस्कूल क्रॉसिंग के बीच ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है, मृतक की पहचान मेदिनीनगर के बारहलोटा निवासी नन्हू राम (34) के रूप में हुई है। नन्हू राम हैदरनगर के एक होटल में काम करता था। जानकारी के अनुसार वह रात्रि में शौच के लिए निकला होगा इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
पुलिस को सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौक़े पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है। इसके साथ साथ मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर पूरा हाल है।






