होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, सिग्नल चालू करने व हेलमेट अनिवार्य करने की मांग

On: March 19, 2026 6:51 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेदिनीनगर इकाई द्वारा गुरुवार को नगर मंत्री किसलय दुबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों को नियमित रूप से चालू करने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित कराने तथा प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाने की मांग शामिल है।

इसके अलावा स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने तथा शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की भी मांग की गई। इस अवसर पर नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि शहर के सभी चौक-चौराहों पर प्रशासन को सख्ती से यातायात नियम लागू करना चाहिए, ताकि जाम की समस्या से आम लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था बेहतर हो।

वहीं नगर सह मंत्री अमन पांडे ने कहा कि हेलमेट का अनिवार्य उपयोग दुर्घटनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडे, नगर एसएफएस प्रमुख दिवाकर शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment