होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

चलती अपाची बाइक बनी आग का गोला, कूदकर बची दो सवारों की जान

On: February 10, 2026 12:49 AM
Follow Us:

पलामू।
चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर में डालटनगंज–गढ़वा मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती अपाची बाइक (नंबर: JA 14L 1544) अचानक आग का गोला बन गई। बाइक पर सवार गाड़ी मालिक इंद्रजीत पासवान एवं एक अन्य सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलते-चलते अचानक धुआं छोड़ने लगी। इससे पहले कि सवार कुछ समझ पाते, बाइक में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक और सवार ने तुरंत बाइक सड़क किनारे खड़ी की और कूदकर दूर हट गए।

आस-पास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टंकी में पेट्रोल की मात्रा अधिक होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। बाइक मालिक इंद्रजीत पासवान गढ़वा जिले के रंका के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी काम से रेहला से डालटनगंज जा रहे थे, तभी गांधीपुर के पास यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि बाइक करीब एक वर्ष पुरानी थी। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment