होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

बोर्ड ऑफ विजिटर व डालसा की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का किया औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं से हुए रूबरू

On: February 16, 2026 4:46 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को बोर्ड ऑफ विजिटर एवं डालसा की संयुक्त टीम ने केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने किया।

निरीक्षण टीम में उपायुक्त पलामू समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन, डालसा सचिव राकेश रंजन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, प्रभारी काराधीक्षक आनंद कुमार झा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

टीम ने बैरक, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड, किचन, स्टोर रूम समेत विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही यह भी परखा गया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक मेनू के अनुरूप भोजन दिया जा रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। मुकदमों की पैरवी के लिए एलएडीसी (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) के तहत उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने कहा कि कोई भी बंदी बिना अधिवक्ता के नहीं रहेगा। डालसा द्वारा सभी को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एलएडीसी के अधिवक्ता नियमित रूप से जेल आकर रिमांड, जमानत, गवाही एवं अपील से संबंधित कार्यों में सहायता करते हैं। उन्होंने बताया कि जेल में मौजूद पीएलवी के माध्यम से भी बंदी अपनी समस्याएं डालसा तक पहुंचा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान यह भी जांच की गई कि कारा में किसी प्रकार का भेदभाव या बंदियों के बीच डराने-धमकाने जैसी स्थिति तो नहीं है। पठन-पाठन की पुस्तकें एवं संगीत वाद्ययंत्र भी सही स्थिति में पाए गए।

महिला वार्ड में विशेष मुलाकात
महिला वार्ड में टीम ने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने महिला बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों को बिस्किट वितरित किए। एक चार वर्षीय बच्चे ने निरीक्षण टीम के समक्ष अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षर और एक कविता सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। महिला बंदियों ने बताया कि बच्चों को दूध, अंडा, फल सहित पौष्टिक आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाता है।

निरीक्षण में प्रभारी कारापाल सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वकस राय, उत्तम कुमार, पुष्कर राज, नीतू सिंह समेत सैकड़ों बंदी उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि यह निरीक्षण नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना और बंदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment