होम  झारखंड पलामू प्रमंडल शिक्षा धर्म जीवन शैली स्वास्थ्य

सिगरेट नहीं देने पर किराना दुकान में लगाई आग, शादी का सामान समेत 10 लाख की संपत्ति जली

On: March 5, 2026 5:10 AM
Follow Us:

मेदिनीनगर।
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ गांव के निराला टोला में सिगरेट नहीं देने पर कुछ युवकों द्वारा एक किराना जनरल स्टोर में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकान का सामान और शादी के लिए खरीदकर रखा गया सामान समेत करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर कुछ युवकों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार आग राजेश कुमार गुप्ता की दुकान सह मकान में लगी।

राजेश ने गुरुवार सुबह बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे चार युवक सिगरेट लेने के लिए दुकान पर पहुंचे और शटर जोर-जोर से पीटने लगे। जब वह बाहर निकले तो बगल के टोले के रितिक सिंह, छोटू सिंह तथा अन्य युवक ने सिगरेट मांगते हुए गाली-गलौज की और मारपीट करने के लिए उनका कॉलर पकड़ लिया। बताया गया कि चारों युवक गुस्से में वहां से जाते समय धमकी देकर चले गए कि “देख लेंगे।” इसके कुछ देर बाद दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दुकानदार ने बताया कि 11 मार्च को उसके भाई छोटू कुमार गुप्ता की शादी होने वाली है। शादी के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान खरीदा गया था और 80 हजार रुपये नकद भी दुकान में रखे हुए थे, जो आग लगने से जल गए। इसके अलावा दुकान में रखे अन्य सामान सहित करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ipnnews14@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment